हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव कनिया कल्याणपुर में शुक्रवार को देवी मंदिर में मीठे पानी का वितरण किया गया जिसे पीकर राहगीरों ने राहत महसूस की। सैकड़ों राहगीरों ने गर्मी में मीठा पानी ग्रहण किया और सेवा करने वालों को आशीर्वाद दिया। वट अमावस्या पर गांव कनिया कल्याणपुर में ग्रामीणों ने मीठे पानी का वितरण किया जिसमें राहगीरों ने हिस्सा लिया। मीठा पानी पीकर सभी को गर्मी से राहत मिली।

























