हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): सबला समिति सदस्य-ऊषा और नेहा जयंत ने गांव- उपेड़ा में ग्राम प्रधान-ओमवती चौधरी की उपस्थिति में आशाओं को सेफ्टी किट वितरित की और इसी तरह गांव- हाफिजपुर में ग्राम प्रधान – आभा की जानकारी में सबला समिति सदस्य -शशी और शीतल ने आशाओं को सेफ्टी किट वितरित की और गांव-जसरुपनगर में ग्राम प्रधान- ममता राव की जानकारी में सबला समिति सदस्य-सुशीला,प्रकाशी और सविता ने आशाओं और संगिनी को सेफ्टी किट वितरण किया। सभी ग्राम प्रधानो ने और गांव के लोगों ने इस कार्य की सहारना की। इसी के साथ-साथ एक्शन इंडिया/सबला समिति के सदस्य आशा वर्कर को सुरक्षा किट शासन की तरफ से अन्य गाँव में भी उपलब्ध करने की मांग को रखते हुए हस्ताक्षर अभियान भी चलायेंगे।
लंच और डिनर की होम डिलीवरी के लिए कॉल करें: 9358234622, 8193940941
























