हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के ब्लाक प्रमुख पद पर भाजपा प्रत्याशी ममता तेवतिया ने गुरुवार को नामांकन दाखिल किया। इस दौरान मेटल डिटेक्टर से स्कैन करके लोगों को अंदर भेजा गया। सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद रहा।
भाजपा विधायक विजयपाल, चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत, भाजपा प्रत्याशी ममता तेवतिया आदि भाजपाई जिला कार्यालय पर एकत्र हुए और ब्लाक मुख्यालय पहुंच कर नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र दाखिल करते वक्त अनेक भाजपा नेता उपस्थित थे।
भाजपा प्रत्याशी के सामने दूसरे प्रत्याशी ने नामाकन पत्र दाखिल नहीं किया। भाजपा प्रत्याशी ममता तेवतिया निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख पद पर चुनी गई हैं। भाजपाईयों ने हर्ष व्यक्त किया है।
हापुड़: सोमवार से शुक्रवार रुटीन टेस्ट पर सानवी पैथोलॉजी लैब दे रहे हैं 30% छूट:

























