👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): शिक्षा भारती ने दस्तोई के शिक्षा भारती संस्कार केन्द्र पर शनिवार को 85 छात्रों को स्कूल ड्रेस की जर्सी एवम मोजे वितरिए किए। बच्चों ने जर्सी, मोजे व बिस्कुट मिलने पर बहुत प्रसन्नता का अनुभव किया। इस अवसर पर छात्रों ने कविता व पोयम एवम इंग्लिश में अपना परिचय देते हुए प्रतिभा का आभास कराया। इस दौरान मुकेश तोषनीवाल ने उन अनाम परिवारों का आभार व्यक्त किया जिन लोगों ने जर्सी वितरित कराने में सहयोग दिया है। इस अवसर पर मोनिका, इन्चार्ज पूनम शर्मा, रेखा शर्मा एवम नीता तोषनीवाल, निधि तोषनीवाल, वरुण एवम शौर्य उपस्थित रहे।
जीपीएस ट्रैकर ने चोरी होने से बचाई कार



























