👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव भरना में सोमवार की रात को कुआं पूजन के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। इस विवाद में बीच-बचाव करने आई दो महिलाएं भी घायल हो गई। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव भरना में कुआं पूजन के दौरान डीजे को लेकर पड़ोसियों का विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई। इस दौरान दो महिला घायल हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
मोबाइल खरीदने पर पाएं चांदी का सिक्का फ्री, 7503555520

डा. मौ. यूनुस (केयर हॉस्पिटल) की ओर से सभी को धनतेरस, दिवाली की हार्दिक बधाई






























