
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के अशोक नगर मोहल्ले में वलीमा कार्यक्रम के दौरान गाड़ी खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में हुई कहासुनी ने मार पिटाई का रूप ले लिया। इस दौरान मोनिश घायल हो गया। अशोक नगर निवासी शाहिद ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह परवेज़ के साथ गफ्फार के वलीमा में शामिल होने के लिए आया था। इसके बाद गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवेक और शहजाद से विवाद हो गया। इस दौरान मनीष पुत्र सलीम घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने विवेक और शहजाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
JMS WORLD SCHOOL : ADMISSION OPEN || 9359844808 || NH-9, HAPUR BYPASS, HAPUR























