
जनपद हापुड़ की 14 गैस एजेंसियों पर स्टॉक के सत्यापन में मिली 2200 सिलेंडर की गड़बड़ी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में आइओसीएल यानी इंडियन कंपनी की 14 गैस एजेंसी पर आपूर्ति के स्टॉक के सत्यापन के दौरान अनियमितता मिली है। 2200 सिलेंडर की गड़बड़ी मिली है जिसके बाद अधिकारी सतर्क हो गए हैं और कार्रवाई में जुट गए हैं।
जिला पूर्ति विभाग के अधिकारियों ने सत्यापन रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय को भेजी है। आरोप है कि कंपनी के सेल्स अधिकारी द्वारा जिला पूर्ति विभाग को सिलेंडरों की आपूर्ति को लेकर जो रिपोर्ट भेजी जा रही है उसमें गड़बड़ियां है।
पूर्ति विभाग ने रविवार को कंपनी की 14 गैस एजेंसी के स्टॉक का सत्यापन कराया तो देखकर टीम दंग रह गई। हापुड़ की एक गैस सर्विस पर 500 कमर्शियल सिलेंडर का स्टॉक दर्शाया गया। मौके पर मात्र 14 सिलेंडर मिले जबकि पिलखुवा की एक गैस एजेंसी पर सत्यापन में मात्र 66 खाली सिलेंडर मौके पर मिले जबकि 400 से अधिक सिलेंडर की भरी हुई गाड़ी मौके पर मिली। जिलाधिकारी के आदेश पर यह कार्रवाई और जांच जारी है। जल्द ही अधिकारी इसमें रिपोर्ट सौंपेंगे। बताया जा रहा है कि 2200 सिलेंडर की गड़बड़ी मिली है।
DPS, Dewan Public School’s books available,
Class 1st to 12th books available, UPTO 20% Discount on pvt books: 9528182700
NCERT, CBSE की किताबें खरीदने के लिए संपर्क करें: 9528182700

























