हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तश्वर में नगरपालिका की ओर से गढ़मुक्तेस्वर तहसील के पास आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखकर लाखों रुपए की लागत से सार्वजनिक शौचालय बनाया गया है लेकिन देखरेख के अभाव में शौचालय का बुरा हाल है।
शौचालय में इतनी गंदगी पसरी है लोग यहां कदम रखना भी पसंद नहीं करते हैं। बावजूद इसके ठेकेदार सफाई पर ध्यान नहीं दे रहा हैं। यहां जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर स्वच्छता अभियान की पोल खोल रहे हैं। इस सार्वजनिक सुलभ शौचालय में गंदगी अटी पड़ी है। शौचालय में गंदगी से आसपास के दुकानदारों का रहना दूभर हो गया है। इसके अलावा यहां से गुजरने वाले राहगीरों ग्रामीण को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कमर्चारी ने साफ-सफाई को लेकर उल्टा ठेकेदार पर ही उँगली उठा दी और कहा कि ठेकेदार साफ-सफाई का सामान ही नहीं देता।
अब देखना ये यह है कि विभाग इस समस्या का समाधान करेगा या फिर अनदेखी करके इसी हालत में छोड़ देगा?























