👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : बारिश से एक तरफ किसानों के चेहरे खिले हैं तो वहीं दूसरी ओर इसने कई लोगों की ज़िंदगी को खतरे में डाल दिया है। मामला जनपद हापुड़ के दिनेश नगर पिलखुवा का है जहां बारिश होने से सड़कों पर गहरे गड्ढे हो गए। मीटर रुम में पानी भर गया है जिससे लोगों की जिंदगी पर खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां बेहतर जल निकासी न होने से लोगों का जीना मुश्किल हो रहा है जिससे बीमारियां भी पनप रही हैं। दिनेश नगर निवासी प्रियंका ने दिनेश नगर के हालातों से रुबरु कराया है।
बाजार से सस्ते दामों पर टाईल्स लेने के लिए कॉल करें: 9837824010



















