हापुड़, सीमन/मोहित गोयल (ehapurnews.com) : श्री भैरों बाबा ठठेरान पंचायत मंदिर समिति हापुड़ के तत्वावधान में श्री भैरों बाबा जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
हापुड़ के देहली रोड पर स्थित श्री भैरों बाबा मंदिर में भैरों बाबा का विशेष श्रृंगार किया गया औऱ भैरों बाबा के दरबार को फूलों, गुब्बारों व लाइटों से सजाया गया। भैरों बाबा व छप्पन भोग के दर्शन हेतु श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर समिति की ओर से भूतपूर्व चेयरमैन मालती भारती, पूर्व सभासद विनोद गुप्ता सहित नगर के गणमान्य लोगों को सम्मानित कर भैरों बाबा का चित्र भेंट किया गया। समिति के प्रधान चंद्र प्रकाश ठठेरे, राजेश वर्मा, नीरज वर्मा, राज कुमार, मनोज वर्मा, गुलाब राय आदि ने श्रद्धालुओं का स्वागत कर प्रसाद वितरित किया।
HERO: आधार कार्ड लाएं बाइक घर ले जाएं OFFER: 9289923209*





























