
दिगम्बर जैन मुनि श्री 108 शुभ चन्द्र जी महाराज 5 अप्रैल को हापुड आयेगे
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com): श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कसेरठ बाजार पर जैन मिलन के कार्यकारिणी सदस्यो की एक बैठक समाज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुधीर जैन टपिया की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई। बैठक मे आगमी 5 अप्रैल को दिगम्बर मुनि श्री 108 शुभ चन्द्र जी महाराज के हापुड आगमन की व्यवस्थाओ पर विचार विमर्श हुआ। उनके पिलखुवा से मगंल बिहार मे शामिल होने तथा श्रीफल भेट कर हापुड आने का आग्रह करने का निर्णय हुआ। बैठक मे जैन समाज के महामंत्री अशोक जैन, पूर्व अध्यक्ष अनिल जैन, उपाध्यक्ष पुलकित जैन,मंत्री आकाश जैन,प्रमोद जैन, राजेश जैन,सुरेश चन्द जैन, राजीव जैन, सुनील जैन,संदीप जैन, हर्षित जैन, निखिल जैन आदि उपस्थित हुए।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480




























