हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): रेलवे शिव मंदिर समिति श्रीनगर हापुड़ के तत्वावधान में रेलवे शिव मंदिर परिसरम 5 नवम्बर तक रोजाना सुबह 6 बजे से 7 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा भक्ति योग शिविर का तथा शाम 3 बजे से 6 बजे तक भागवत कथा का आयोजन किया गया। बरसाना धाम के स्वामी श्री श्याम ब्रह्मदास ने बताया कि यह कार्यक्रम आत्मा और शरीर दोनों को साधने के लिए है। दुनिया में रीड़ की हड्डी का कोई स्थाई ईलाज नही है न कोई औषधी से उसे ठीक किया जा सकता है। शरीर में जितने भी रोग मानव को हो रहे हैं उसके कारण में मुख्य दो बातें है एक तो रीड़ की हड्डी का कमजोर होना दूसरा शरीर के सभी हिस्सों में आक्सीजन का न पहुंचना। रीड़ सीधा करके श्वास को किस तरह से लेना-छोड़ना है इसी को ध्यान पूर्वक अपनाने से सारे रोगों का निदान हो सकता है। भागवत को वैज्ञानिक तरीखे से समझना व उसका मानव समाज के लिए उपयोग करना है जो कि स्वामी जी द्वारा योग के माध्यम से कराया जा रहा है। शिविर के आयोजनकर्ता टीसी गर्ग ने बताया कि महाराज जी निःशुल्क कार्यक्रम का आयोजन करते है। इस अवसर पर दीपक गिरी, सीताराम ठेकेदार, संजीव त्यागी, पंडित आदित्य शर्मा, पंकज आदि का विशेष सहयोग रहा।
























