
धौलाना: फैक्ट्री में कार्यरत मजदूर की मौत, साथी घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव पिपलेड़ा के पास गुरुवार की शाम हुए सड़क हादसे में केंटर की चपेट में आने से स्कूटी सवारी की एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। मृतक की पहचान 28 वर्षीय मजनू शेख पुत्र कपिल शेख निवासी सैमटी पाटवाल थाना दिनहाटा जिला कूच बिहार पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। वहीं घायल की पहचान आमिर हुसैन के रूप में हुई है।
मामला गुरुवार का है जब शाम करीब 6:00 बजे गांव पिपलेड़ा में हादसा हुआ। हादसे में दो वाहनों की भिड़ंत हो गई जिसमें मजनू की मौत हो गई और उसका साथी घायल हो गया। स्कूटी पर सवार दोनों युवक फैक्ट्री में काम करते थे और धौलाना क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहे थे।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010






















