
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव उदयरामपुर नगला में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है महिला की मौत से इलाके में सनसनी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जो मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने मृतका का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतका का पति मौके से फरार है।
जानकारी के अनुसार 10 दिन पहले एक दंपति एक विधवा महिला के यहां किराए के मकान में रहने के लिए पहुंची। बताया जा रहा है कि महिला की लाश शुक्रवार को खून से लथपथ उसके कमरे में पड़े मिली। मौके से पति फरार था। सूचना पर पुलिस और फॉरेनसिक टीम मौके पर पहुंची जो मामले की जांच पड़ताल कर रही है। वहीं पुलिस विधवा महिला से भी पूछताछ कर रही है।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068























