हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलाना में कायाकल्प के चतुर्थ कार्यक्रम के उपलक्ष्य में डॉ कपिल गौतम एवं डॉ रोहित मनोहर सिंह के कुशल नेतृत्व में कार्यक्रम सफ़लता पूर्वक सम्पन्न हो गया। इस कार्यक्रम की काफी दिनों से जोर शोर से तैयारियां चल रही थी। गतिविधियों का औचक निरीक्षण करने आये मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सुनील कुमार त्यागी ने अस्पताल परिसर की साफ सफाई और कर्मचारियों के कार्यो का जायजा लिया।सफाई व्यवस्था देख इंचार्ज डॉ कपिल गौतम की तारीफ की उन्होंने कहा कि प्रत्येक मरीज की जांच और उसका इलाज हमारी प्राथमिकता है।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राकेश कुमार ने कहा कि कर्मचारियों में एकता और साफ सफाई जरूरी है। ड्रेस कोड भी उत्तम पाया गया।ऑपरेशन कक्ष, पैथोलॉजी लैब, टी बी रूम, काउंसलर रूम, डिलीवरी रूम, नेत्र परीक्षण विभाग और टीकाकरण रूम ,ओ पी डी कक्ष,बाल विभाग सभी का कार्य संतोष जनक पाया गया। साफ सफाई भी अच्छी रही। सबसे ज्यादा प्रशसा पैथोलॉजी लैब के कर्मचारियों की की गई । कायाकल्प का निरीक्षण करने आये लखनऊ की टीम से डॉ प्रशांत श्रीवास्तव, डी पी एम मनीष बिसारिया, डॉ आशीष मुदगल का स्वागत अस्पताल परिसर में बने हस्त रंगोली से किया गया। टीम ने क्रमशः सभी विभागों में जाकर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया और कार्य संतोषजनक पाया। इस अवसर पर पुष्पेंद्र चंदेल, राजेश प्रसाद, बलराम सिंह, नन्द किशोर ,संकेत शर्मा, डॉ निसार अहमद,मनीष कश्यप, डॉ पंकज तोमर, डॉ मीनाक्षी , रजनी शर्मा, डोरिस सिस्टर, डॉ स्वाति सागर, संजय चौधरी, फार्मासिस्ट लोकेश चौधरी, डॉ गौरव यादव, डॉ वरुण चौधरी, डॉ के के शर्मा, डॉ एस पी सिंह ,डॉ अंजू बाला ढींगरा , डॉ आशा सिंह , डॉ संजय सिंह, डॉ शादाब,डॉ प्रीति शर्मा, बी पी एम अफ़ज़ाल अहमद,आरिफ आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010




















