👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के कस्बा धौलाना में शुक्रवार की देर रात एक घर में चोरी के इरादे से घुसे चोर को ग्रामीणों ने धर पहुंचा और पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी के पास नकदी और अन्य चोरी का सामान बरामद हुआ है।
अनस ने बताया कि शुक्रवार की देर रात को आरा मशीन के पास रहने वाला राशिद घर में घुस आया और चोरी करते हुए घर से जा रहा था। तभी परिजनों की आंख खुली और उन्होंने राशिद को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दस हजार रुपए, एक पायल व एक चुटकी बरामद की है।
NEW YEAR OFFER: एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन पर 40% की छूट: 9258003065






























