धौलाना: देवी मंदिर के दान पत्र से चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र में स्थित प्राचीन देवी मंदिर के दान पात्र में पेचकस डालकर चोरी का मामला सामने आया है। ग्रामीणों द्वारा सीसीटीवी खंगालने के बाद तीन नाबालिक चोरों का पता चला जिसके बाद ग्रामीणों ने चोरों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर प्राचीन देवी मंदिर का दान पात्र टूटा देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। इसके बाद ग्रामीणों ने मंदिर के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। सीसीटीवी फुटेज में आए तीनों नाबालिकों की पहचान करने में ग्रामीण जुट गए। ग्रामीणों ने तीनों नाबालिक चोरों को बाजार में ही खरीदारी करते हुए पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर

IIEM Group of Institutions || For Admission Call @ 9837791132























