हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस ने क्षेत्र में हुई मोटरसाइकिल चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जो कि एक नाबालिक है। पुलिस ने बाल अपचारी को हिरासत में लेकर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
आपको बता दें कि धौलाना थाना क्षेत्र से एक बाइक को चोर ने चोरी कर लिया था जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी को गांव दौलतपुर ढ़ीकरी बम्बे के पास से हिरासत में ले लिया जो एक बाल उपचारी है जिसके कब्जे से पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700
























