
धौलाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी की दो बाइकों के साथ दो वाहन चोर पकड़े
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस ने दो वाहन चोरों को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से पुलिस ने चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम सोनू पुत्र साबिर निवासी कस्बा थाना दादरी जनपद गौतमबुद्ध नगर और मोंटी सिंह पुत्र रतनलाल मिस्त्री निवासी ग्राम रसूलपुर थाना जार्चा जनपद गौतमबुद्ध नगर है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, एक हीरो पैशन प्रो मोटरसाइकिल बरामद की है।
आपको बता दें कि धौलाना पुलिस क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। तभी उसने सोमवार को गांव हसनपुर में बम्बे वाले रास्ते से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से पुलिस ने दो मोटरसाइकिल बरामद की है।
First time in Hapur || Mivan construction 🚧 || Rcc homes: 9557303854























