
धौलाना: फैक्ट्री मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के धौलाना की मसूरी-गुलावठी रोड पर स्थित औद्योगिक क्षेत्र में एक पेंट फैक्ट्री में काम करने के दौरान कामगार झुलस गया था जिसके बाद मामले में पुलिस ने घायल कामगार की पत्नी की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव गोंदी की रहने वाली खुशी ने बताया कि उसका पति पिंटू औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक केमिकल पेंट बनाने वाली फैक्ट्री में नौकरी करता है। मामला बुधवार की देर शाम का है जब पति फैक्ट्री के अंदर हुई दुर्घटना में घायल हो गया था। इसके बाद पिंटू को गाजियाबाद के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। खुशी ने आरोप लगाया की फैक्ट्री का संचालन मानकों के विपरीत किया जा रहा है। सुरक्षा के उपकरण फैक्ट्री के अंदर मौजूद नहीं थे जिसके चलते उसके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने फैक्ट्री मालिक मुकेश कुमार के खिलाफ लापरवाही बरतने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069





























