👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बार एसोसिएशन धौलाना का चुनाव 29 अप्रैल को होगा। 20 अप्रैल को एसोसिएशन के नामांकन होंगे और 24 अप्रैल को नाम वापसी के बाद चुनाव कराए जाएंगे।
बता दें कि कमेटी में सात सदस्यों को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। चुनाव संपन्न कराने के लिए बार एसोसिएशन ने एल्डर कमेटी गठित कर दी है। 15 अप्रैल को मतदाता सूची का प्रकाशन, 16 को आपत्ति, 17 को निस्तारण व 18 को अंतिम मतदाता सूची चस्पा की जाएगी। 20 अप्रैल को नामांकन होंगे। 24 अप्रैल को नाम वापसी के बाद में 29 अप्रैल को बार एसोसिएशन धौलाना का वार्षिक चुनाव संपन्न होगा जिसके पश्चात मतगणना होगी।
VIKAS GLOBAL SCHOOL (DEFENCE ACADEMY) में प्रवेश प्रारम्भ: 8710848586























