
धौलाना: तमंचे के बल पर लूट में वांछित आरोपी गिरफ्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस ने ग्राम लालपुर निवासी अबरार से तमंचे के बल पर लूट की घटना के अभियोग में वांछित व फरार चले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम दिलशाद उर्फ दिल्लू पुत्र मौबीन उर्फ मोमीन निवासी ग्राम कलछीना थाना भोजपुर जनपद गाजियाबाद है। पुलिस ने आरोपी को गांव कलछीना से गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार धौलाना क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी अबरार से तमंचे के बल पर लूट की घटना सामने आई थी जिसके बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और सोमवार को आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365























