धनावली अट्टा व गोहरा पहुंचे नोडल अधिकारी, स्वच्छता अभियान का लिया जायजा










हापुड़: कोविड 19 तथा वैक्टर जनित रोगों की रोकथाम हेतु ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायतीराज विभाग के निर्देश पर चलाए गए तीन दिवसीय विशेष स्वच्छता (सफाई, सेनेटाइजेशन) अभियान की नोडल अधिकारी ने सिंभावली खंड के धनावली अट्टा तथा गोहरा आलमगीरपुर में निरीक्षण समीक्षा की। जिले के नोडल अधिकारी अपर आयुक्त भूव्यवस्था राजस्व परिषद अनिल कुमार यादव बुधवार को तहसीलदार हापुड़ गजेंद्र सिँह तथा खंड अधिकारीयों के साथ उक्त ग्रामों में पहुंचे। धनावली की उच्च स्तरीय साफ सफाई तथा सेनेटाइजेशन कार्यों तथा स्वच्छ जल आपूर्ति व्यवस्था से नोडल अधिकारी संतुष्ट नजर आए। उन्होंने ग्रामीणों से भी बात की। स्वछता का विशेष अभियान 10, 11, 12 तारीख़ को प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों में चलाया गया था। वर्षाकाल में सामान्य रूप से डेंगू, चिकनगुनिया, जापानी इंसेफ्लाइटिस, ए ई एस एवं अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है कोविड 19 के दृष्टिगत इनके प्रभाव के बढ़ने की सम्भावना अधिक है। इसलिए इन बीमारियों की रोकथाम तथा नियंत्रण के लिए गाँव में साफ सफाई, सेनेटाइजेशन, फोगिंग तथा शुद्ध पेयजल की उपलब्धता पर सरकार द्वारा जोर दिया जा रहा है। ग्राम प्रधान माधवी सिँह, प्रधान गोहरा संचित त्यागी,  कविकान्त उर्फ़ सोनू प्रधान,निर्मेश, हरेंद्र, धर्मवीर, गजराज, शिवकुमार आदि उपस्थित थे।

अब घर बैठे पाए अपनी रोजाना की ज़रुरत की चीजें. FREE HOME DELIVERY, बस कॉल करें: 7302805950:

शादी हो या सगाई, ऑफिस पार्टी हो या Kitty Party… अब Arrangements की No Tension. Elite Caterers को कॉल करें और टेंशन से टेंशन फ्री हो जाएं. सम्पर्क करें:-







Related Posts

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में सड़क हादसे के दौरान एक गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सड़क हादसे के…

Read more

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

🔊 Listen to this साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकालेहापुड सीमन (ehapurnews.com):हापुड जनपद में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

नाबालिग से रेप ,गया जेल

नाबालिग से रेप ,गया जेल

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

एआई आत्म निर्भर भारत पर सेमिनार

एआई आत्म निर्भर भारत पर सेमिनार
error: Content is protected !!