
कामर्शियल गैस के अभाव में ढाबे बंद होने की कगार पर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर कामर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति बंद होने से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों तथा बैंकटहालों के समक्ष संकट पैदा हो गया है।
सूत्र बताते हैं कि फिलहाल कामर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर बंद कर दी गई है। जबकि यह आपूर्ति आपातकालीन ठिकानों तथा अस्पताल आदि में सुचारू रूप से जारी रहेगी।
जनपद हापुड़ में बड़ी तादाद में होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे आदि हैं जिन पर कामर्शियल गैस का इस्तेमाल होता है। गैस के अभाव में ये होटल, ढाबे तथा रेस्टोरेंट आदि बंद हो जाएंगे। राष्ट्रीय राजमार्गों पर स्थित होटल, ढाबों पर अभी से सन्नाटा पसरना शुरू हो जाएगा।
कामर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति न होने से औद्योगिक उत्पादन के भी बुरी तरह प्रभावित होने के आसार हैं। बता दे कि इजराइल व ईरान के बीच बढ़ते हुए संघर्ष के कारण गैस आपूर्ति पर असर पड़ा है।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788






























