
हापुड़ में घरेलू गैस को लेकर मारामारी
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड में घरेलू व कामर्शियल गैस का तोड़ा नजर आने से गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ रही है औऱ गैस बुकिंग व गैस सिलेडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की मारा मारी मच रही है। हापुड़ जनपद में एक लाख 55 हजार 216 एलपीजी औऱ 71 हजार 530 उज्जवला योजना के एलपीजी सिलेंडर के उपभोक्ता है।
उपभोक्ताओं का कहना है कि पहले उन्हें गैस सिलेंडर जल्दी से मिल जाता था औऱ गैस बुकिंग कराने में उन्हें किसी भी दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ता था। परंतु अब उन्हें भारी परेशानी हो रही है। अब 25 दिन का अंतर डिलीवरी औऱ बुकिंग में बताया जा रहा है।
महिला उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस सिलेंडर न मिलने से उन्हें भोजन तैयार करने में भारी परेशानी होगी। अब तो घरों में गैस का विकल्प भी नहीं है।
99 स्टोर हापुड़ सदर बाजार से खरीदें सामना होलसेल दामों पर: 8191820867






















