
सीतादेई में पत्रकार के आवास पर संकीर्तन में गदगद हुए भक्तजन
हापुड,अमित कुमार (ehapurnews.com):हापुड के पास के गांव सीतादेई में पत्रकार अशोक तोमर के आवास पर श्री रमण बिहारी सेवा समिति हापुड़ के द्वारा ब्रज की महारानी श्रीराधा रानी नाम के भव्य संकीर्तन का आयोजन किया गया।संकीर्तन का शुभारंभ अशोक पत्रकार के माता-पिता ने दीप प्रज्वलित करके किया।हापुड़ के वरिष्ठ पत्रकार सत्यप्रकाश सीमन ने समिति के सेवादार नीटू भसीन का पटका पहनाकर स्वागत किया और श्री गणेश वंदना के साथ संकीर्तन प्रारंभ किया गया। समिति के सेवादार नीटू भसीन जी ने बताया समिति द्वारा गत 7 साल से बृज यात्रा सभी भक्तों के सहयोग से कराई जाती हैं।समिति से सेवादारो ने श्रीराधा कृष्ण की भक्ति से ओतप्रोत भजन सुना कर सभी को नृत्य के लिए विवश कर दिया।समिति के महिपाल सिंह ने तुम बस गए कितनी दूर याद तेरी आवे रे। श्री दीपू बहल निताई गोर राधे श्याम कपिल भसीन ने माता की भेंट चलो बुलावा आया माता ने बुलाया है। नीतू भाटी ने श्याम बाबा का भजन श्री पवन वर्मा ने हमारे दीपू भैया जी घर से सुन बरसाने वाली गुलाम तेरा बनवारी गा कर सबको नाचने पर मजबूर कर दिया अलका निम्न, प्रवीण सेठी, राकेश कालरा,राहुल ठेकेदार आदि उपस्थित थे।
The Prime School in Babugarh Chhawani
DEEWAN GLOBAL SCHOOL || Admissions Open Session: 2025-2026 || 7055651651































