
ज्येष्ठ माह पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा के दिन सोमवार को श्रद्धालुओं ने बृजघाट गंगा तट पर भोर में स्नान कर भारतीय व सनातन संस्कृति के प्रति अपनी अटूट आस्था का परिचय दिया।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली व राजस्थान आदि इलाकों से बड़ी तादाद में श्रद्धालु बृजघाट गंगा तट पर पहुंचे।
श्रद्धालुओं ने सोमवार को भोर होते ही गंगा में स्नान किया और भोजन, मिष्ठान आदि से मां गंगा का पूजन कर परिवार में सुख समृद्धि की कामना की।ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा के दिन श्रद्धालुओं ने मां गंगा के किनारे प्रभु का स्मरण कर पूजन किया।
मान्यता है कि ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करने तथा दान करने से प्रभु अपने भक्तों के संकट हरण कर लेते हैं।बताते है कि ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा में पापों का नाश करने की क्षमता है।
First time in Hapur || Mivan construction 🚧 || Rcc homes: 9557303854
























