श्रध्दालुओं का दशहरा गंगा स्नान हेतु बृजघाट पहुंचना शुरू,ड्रोन से होगी निगरानी
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):ज्येष्ठ दशहरा गंगा पर्व पर गंगा स्नान हेतु श्रध्दालुओं का शनिवार की भोर से ही बृजघाट पहुंचना शुरू हो गया।यह तीन दिवसीय पर्व 17 जून तक चलेगा और मुख्य स्नान 16 जून रविवार को है।जिला प्रशासन व पुलिस ने श्रध्दालुओं की सुरक्षा हेतु कड़े प्रबंध किए है और सम्पूर्ण मेला क्षेत्र ड्रोन की निगरानी मे रहेगा।मेले में 5 लाख तीर्थ यात्रियों के आने की आशा है।
अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार अग्रवाल एवं अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार ने थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्रांर्तगत बृजघाट पर लगने वाले जयेष्ठ गढ़ गंगा मेला को सकुशल सम्पन्न कराए जाने के मद्देनजर शुक्रवार की अपरान्ह सम्पूर्ण मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया एवं मेला ड्यूटी में लगे पुलिस बल को ब्रीफ किया गया तथा रूट डायवर्जन, पार्किंग एवं बैरिकेटिंग आदि व्यवस्थाओं को देखा और सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।उन्होने बताया कि तीर्थ यात्रीयो की सुविधा के लिए सभी जरूरी सुविधाए उपलब्ध कराई गई है।
लक्ष्मी शॉपिंग मार्ट से खरीदें आइटम ज़रा हटके: 9837477500

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586
























