हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा सेवा समिति हापुड़ के तत्वावधान में रविवार को हापुड़ में भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव धूमधाम से हर्षोल्लास व श्रद्धा के साथ मनाया गया और भगवान श्री जगन्नाथ रथ के दर्शनार्थ हेतु हजारों श्रद्धालु जनपद हापुड़ के कोने-कोने से उमड़ पड़े। भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा हापुड़ के पुराना बाजार में स्थित प्राचीन श्री शिव मंदिर से प्रारंभ हुई और लक्ष्मीनारायण मंदिर पर विश्राम किया। भगवान श्री जगन्नाथ जी रथ का रस्सा खींचने के लिए श्रद्धालु नंगे पैर दौड़े जा रहे थे और उनमें रस्सा खींचने की होड़ लगी थी। भगवान श्री जगन्नाथ रथ जी के आगे श्रद्धालु झाडू सेवा करते हुए चल रहे थे। भगवान श्री जगन्नाथ जी के रथ का स्वागत लोगों ने स्थान-स्थान पर पुष्प वर्षा व प्रसाद वितरित करके किया। जनपद के विभिन्न स्थानों से आई संकीर्तन मंडलियां भगवान श्री जगन्नाथ जी का गुणगान करते हुए आगे चल रही थी और श्रद्धालु नृत्य कर रहे थे। विभिन्न व्यापारिक संस्थानों व ब्रज भक्तों ने स्थान-स्थान पर श्रद्धालुओं के लिए शीतल पेय, प्रसाद आदि की वितरण की व्यवस्था की थी। श्रद्धालु शिवकुमार अग्रवाल, अखिल कुमार, महेश टयाला, राकेश वर्मा, कालीचरण, अशोक कुमार, गोपाल शऱण, चेतन प्रकाश अग्रवाल, अजय अग्रवाल, लौकेश कुमार आदि ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। रथ यात्रा महोत्सव के समापन पर श्री चंडी मंदिर परिसर में महाभोग प्रसाद का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान श्री जगन्नाथ के प्रति अपनी अटूट श्रद्धा व्यक्त की।
Branded Men’s Wear पर 50% तक की छूट: 9927143205 || Visit Today & Get 1 Gift FREE























