👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ के सिमरौली में सिद्धपीठ दक्षिणमुखी श्री बालाजी महाराज मंदिर में मंगलवार को भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सबसे पहले पूजा-अर्चना के बाद ततारपुर गुरुकुल के छात्रों ने भोग ग्रहण किया और बाद में ग्रामीणों ने प्रसाद का आनंद लिया।




























