हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थनगरी गढ़मुक्तेश्वर में श्रद्धालुओं की आस्था को गंगा किनारे गंदगी देख ठेस पहुंच रही है। सफाई की उचित व्यवस्था ना होने से श्रद्धालुओं बेहद नाराज हैं। वैसे तो तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर को हरिद्वार की तर्ज पर विकसित करने की बात कही जा रही है लेकिन दूर-दूर से बृजघाट आने वाले श्रद्धालु यहां गंदगी देख बेहद नाराज हैं। हालांकि उनका कहना है कि पहले के मुकाबले साफ-सफाई बेहतर है लेकिन अभी भी इस व्यवस्था को और मजबूत करने की जरूरत है।
बड़ी संख्या में श्रद्धालु तीर्थ नगरी बृजघाट पहुंचना शुरू हो गए हैं। गंगा घाटों पर जगह-जगह गंदगी के अंबार लगे हुए हैं। एक तरफ नमामि गंगे जैसे अभियान के माध्यम से गंगा को स्वच्छ और निर्मल करने पर ज़ोर दिया जा रहा है। वहीं तीर्थ नगरी में पहुंचने वाले श्रद्धालु नाखुश नजर आ रहे हैं।





























