विधायक निधि से इन 36 गांवों में होंगे ढ़ाई करोड़ से विकास कार्य
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ विधानसभा क्षेत्र के 36 गांव में विधायक निधि से ढाई करोड रुपए के विकास कार्य होंगे। विधायक ने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को गांव में होने वाले विकास कार्यों के प्रस्ताव भेज दिए हैं जहां अंत्येष्टि स्थल, पंचायत घर, सीसी और इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण किया जाएगा। जल्दी टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी।
इन गांव में होगा विकास: गांव वझीलपुर, सिमरौली, भटैल, जैतपुर, डहाना, शेखपुर व बझलौता में अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कराया जाएगा। चेतनपुरा में पंचायत घर का निर्माण होगा। इसके अलावा गांव असरा, ततारपुर, पटना, भड़ंगपुर, दौयमी, सर्वोदय कालोनी, जरौठी, नली हुसैनपुर, सादिकपुर, असौड़ा, सिमरौली, नवीन मंडी, ततारपुर, लुखराड़ा, वझीलपुर, चित्तौली, भटियाना, हृदयपुर, पीरनगर सूदना, मुरादपुर निजामसर, ऊबारपुर, शेखपुर, श्यामपुर, शिवगढ़ी, चमरी व दयानतपुर में इंटरलॉकिंग व सीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
रेमंड चाहिए तो द रेमंड शॉप आईए: 9149331926 || #TheRaymondshophapur






























