हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी व जलशक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने बुधवार को हापुड़ में कहा कि सूबे की सरकार घरातल पर जाकर नागरिकों जनसुविधाएं व आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। जनपद हापुड़ में धरातल पर कार्य हो रहा है।
अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने कहा कि जनपद हापुड़ में विद्युत समस्याओं को त्वरित गति निबटाया जा रहा है। गौ संरक्षण के लिए भी धरातल पर कार्य हो रहा है। अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने कहा कि जनपद हापुड़ में घर-घर शुद्ध पेयजल पहुंचाने तथा बाढ़ नियत्रण के लिए भी सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे है।
हज राज्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश भर में कांवड यात्रा को सौहार्द पूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने की सभी तैयारियां जारी है और हापुड़ का सर्वागीण विकास होगा।





























