हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने शनिवार को हापुड़ मे कहा कि उत्तर प्रदेश के नगरीय निकायों में भी भाजपा की सरकार हो, इसके लिए हम सब लोग मतदाताओं से निवेदन कर रहे है। निकायों के विकास के लिए, सुरक्षा के लिए, शहरों को सजाने व संवारने के लिए भाजपा के एजैंडे को लेकर मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे है। भाजपा के एजैंडे को लेकर मुख्यमंत्री, दोनों उपमुख्यमंत्री, प्रदेश सरकार के मंत्री, विधायक, सांसद व संगठन के पदाधिकारी जनता के बीच है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी शनिवार को हापुड़ कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करने पहुंचे थे। हापुड़ में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत सांसद राजेंद्र अग्रवाल, जिला प्रभारी मयंक गोयल, क्षेत्रीय महामंत्री डा विकास अग्रवाल, विधायक हरेंद्र तेवतिया, जिलाध्यक्ष उमेश राणा आदि ने स्वागत किया। कार्यकर्ता सम्मेलन का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया।






















