भगवान गणेश के जन्म की कथा का वर्णन












भगवान गणेश के जन्म की कथा का वर्णन

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला शंकर गंज में चल रही शिव महापुराण कथा के चौथे दिन व्यास पंडित मोहित भारद्वाज ने भगवान गणेश जी के जन्म की कथा का वर्णन किया। व्यास जी ने बताया कि माता पार्वती ने अपने शरीर पर हल्दी लगाई और उससे एक पुतला बनाया जिसमें उन्होंने प्राण देकर भगवान गणेश को जन्म दिया। बाद में पार्वती ने गणेश को अपना द्वारपाल नियुक्त किया लेकिन जब शिव ने पार्वती से मिलने की इच्छा जताई तो गणेश ने उन्हें रोका जिससे शिव ने क्रोधित होकर गणेश का सिर काट दिया। शिव को पता नहीं था कि गणेश उनकी संतान है और गणेश ने शिव को अंदर जाने से रोक दिया जिससे शिव क्रोधित हो गए और उन्होंने अपने त्रिशूल से गणेश का सिर काट दिया। जब पार्वती को पता चला कि शिव ने गणेश का सिर काट दिया है तो वह रोने लगी और शिव से विनती करने लगी कि गणेश को जीवित करें। शिव ने पार्वती की विनती पर गरुड़ को भेजा जो एक हाथी का सिर लेकर आया और शिव ने उसे गणेश के धड़ से जोड़कर उन्हें पुनर्जीवित कर दिया। इस प्रकार भगवान गणेश का जन्म हुआ जो शिव और पार्वती के पुत्र थे लेकिन उनका सिर हाथी का था। व्यास जी ने आगे बताया कि लोगों को कभी बड़बोले बोल नहीं बोलने चाहिए क्योंकि ऐसा करने से कुछ समय के लिए तो सही रहता है। बाद में पछताना पडता है। भगवान गणेश की बहुत सुन्दर झांकी निकाली गई जिसको देखकर सभी भक्त मंत्र मुग्ध होकर गये। इस मौके पर व्यास पंडित मोहित भारद्वाज, दीपक, धर्मेंद्र पंडित, कान्हा, पवन गर्ग, हर्षित गर्ग ,उमेश गर्ग ,विकास गुप्ता ,अजय गर्ग ,उदित गर्ग ,मंजू गर्ग ,नितू गर्ग,सारिका गर्ग ,अजित सिंह ,पूनम, पारुल सहित अनेक भक्त शामिल रहे।

Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010











  • Related Posts

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    🔊 Listen to this हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की मेरठ रोड पर स्थित मधुबन कॉलोनी गली…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    होली पर सरकारी अस्पतालों में 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी इमरजेंसी सेवाएं

    होली पर सरकारी अस्पतालों में 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी इमरजेंसी सेवाएं
    error: Content is protected !!