
माता त्रिशला द्वारा देखे गए स्वप्ननो का वर्णन किया
हापुड, सीमन/सुरेश जैन(Ehapurnews.com): जैन धर्म मे पर्युषण दशलक्षण महापर्व धर्म, तप,संयम और साधना, अराधना का कालखंड होता है।श्वेतांबर जैन समाज मे इस समय पर्युषण दशलक्षण महापर्व चल रहे हैं।श्री सुमितनाथ श्वेतांबर जैन मन्दिर, दादाबाडी मे जैन भक्त पर्युषण दशलक्षण महापर्व पर नियमित पूजन, आरती, धर्म ध्यान कर रहे हैं।रविवार को भगवान महावीर स्वामी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। माता त्रिशला को दिखाई दिए स्वप्न की बाबत श्री कल्पसूत्र का बहुत सुंदर वर्णन किया गया। महिलाओ ने भक्तिपूर्ण भजन प्रस्तुत किए तथा आरती का आयोजन हुआ।समारोह का संचालन नरेंद्र जैन अरिहंत फर्नीचर वालो ने किया।व्यवस्थापक अशोक जैन एडवोकेट ,प्रेम चन्द जैन, अमित जैन, सजींव जैन, भुवन जैन, मनोज जैन, प्रमोद जैन, सुरेश चन्द जैन, पंकज जैन, राजीव जैन नीतू जैन, रंजना जैन, लता जैन, अंजू जैन, सुशीला जैन, प्रीति जैन, पूजा जैन, अनीता जैन, सरोज जैन आदि उपस्थित थे।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365































