हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में गढ़ रोड स्थित एक प्लाईवुड फैक्ट्री में घुसकर कामगारों के साथ मार पिटाई करने वाले वन विभाग में डिप्टी रेंजर अशोक कुमार गुप्ता पर एक बार फिर गाज गिर गई है। अशोक कुमार गुप्ता को गौतम बुद्ध नगर से संबद्ध कर दिया गया है। डिप्टी रेंजर अशोक कुमार गुप्ता का विवादों से गहरा नाता रहा है। इससे पहले अशोक गुप्ता तीन बार निलंबित भी हो चुके हैं। गौतम बुध नगर से अटैच करने के बाद गढ़मुक्तेश्वर के रेंजर राजेश कुमार को अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया है।
आपको बता दें कि लकड़ी व्यापारी अरविंद की फैक्ट्री में इसी साल अक्टूबर में वन विभाग के अधिकारी डिप्टी रेंजर अशोक कुमार गुप्ता, वन दरोगा गौरव, सरिता समेत चार लोग घुस गए थे। उन्होंने फैक्ट्री में मौजूद मजदूर प्रकाश रावत और रंजीत पर लाठी-डंडों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। आरोप में प्लाईवुड फैक्ट्री की तहरीर पर पुलिस ने लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मामले में शिकायत कई अधिकारियों से भी की गई थी जिसके बाद कामगारों को पीटने वाले वन डिप्टी रेंजर को अब गौतम बुद्ध नगर से अटैच कर दिया गया है।
हापुड़ में चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद: 8979755041, 7055225333






























