हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : कांग्रेस जनों ने दिल्ली रोड पर स्थित जिला कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने यह धरना 25 सितंबर को प्रतापगढ़ के सांगीपुर में “गरीब कल्याण मेले” में सम्मिलित होने गई उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता व स्थानीय विधायक आराधना मिश्रा मोना, पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी एवं उनके समर्थकों के ऊपर दर्ज मुकदमों के खिलाफ किया गया। विरोध प्रदर्शन मुकदमें वापस लेने हेतु किया गया। इसके पश्चात कांग्रेस जनों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अधिकारी को सौंपा।
पूर्व विधायक गजराज सिंह ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि सरकार कांग्रेसी नेताओं और उनके समर्थकों पर झूठे मुकदमें दर्ज किए गए हैं। जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी ने कहा कि भाजपा सरकार की इस हठधर्मिता की जितनी भी भर्त्सना की जाएं कम होगी।
धरने में नरेश कुमार भाटी, देवेंद्र कुमार, रघुवीर सिंह, दीपक अत्रे, ज्ञानेंद्र गुप्ता, गौरव गर्ग सहित कई कांग्रेसी मौजूद रहे।
FoodHub दे रहे हैं Free Home Delivery, अभी कॉल करें: 6398888613, 7078480342






























