हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला लज्जापुरी और चमरी में सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटेगा। इसके लिए नगर पालिका परिषद हापुड़ के कर्मचारियों व अधिकारियों ने मंगलवार को घोषणा की और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। इस दौरान अतिक्रमणकारियों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
मंगलवार को नगर पालिका परिषद हापुड़ की टीम मोहल्ले में पहुंची और लाउडस्पीकर से भवन स्वामियों को खुद अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी। पालिका के कर्मचारियों ने कहा कि इसके बाद भी सरकारी भूमि से कब्जा नहीं हटता है तो जिला प्रशासन के आदेश पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
छह महीने पहले रामलीला मैदान के गेट नंबर 3 से चमरी फाटक तक सड़क के चौड़ीकरण का कार्य शुरू हुआ था। जमीन की पैमाइश के दौरान 111 भवन स्वामियों द्वारा सरकारी भूमि पर कब्जा कर मकान बनाने का मामला सामने आया था। इसके बाद नगर पालिका ने भवनों को चिन्हित कर लाल निशान लगाकर खुद अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए थे। इसके बाद 50 से अधिक भवन स्वामियों द्वारा स्वयं अतिक्रमण हटा लिया गया जबकि कुछ भवन स्वामी हाई कोर्ट की शरण में पहुंच गए। हाईकोर्ट ने जिला प्रशासन को इस मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। उसके बाद नगर पालिका परिषद और जिला प्रशासन द्वारा गठित टीम ने मौके का निरीक्षण कर भवन स्वामियों को अतिक्रमण हटाने के लिए कहा लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाया गया जिसके बाद मंगलवार को टीम दोबारा से मोहल्ले में पहुंची और सरकारी भूमि पर कब्जा करने वाले को चेतावनी दी और कहा कि यदि अतिक्रमण नहीं हटाया तो नगर पालिका बुलडोजर के माध्यम से भूमि को कब्जा मुक्त कराएगी।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























