आपातकाल की वर्षगांठ पर हुआ लोकतंत्र सेनानियो का सम्मान










आपातकाल की वर्षगांठ पर हुआ लोकतंत्र सेनानियो का सम्मान
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com): भारतीय जनता पार्टी जनपद हापुड ने बुधवार को हापुड में आपातकाल की 50 वी वर्षगांठ को संविधान हत्या दिवस के रूप में पर मनाया तथा आपातकाल 25 जून 1975 से 21 मार्च 1977 तक अवधि मे जेलो मे रहकर आपातकाल के विरूद्ध संघर्ष करने तथा कठोर यातनाएं सहन करने वाले लोकतंत्र सेनानियो का माल्यार्पण कर शाल ओढाकर सम्मान किया। लोकतंत्र सेनानी अशोक कुमार शर्मा, रामानन्द त्यागी, सुरेश चन्द जैन, आनन्द आर्य, सुरेश गुप्ता, ऋषि पाल आदि को हापुड भाजपा विधायक विजय पाल सिंह आढती, गढ़मुकतेशवर विधायक हरेन्द्र तेवतिया ने माल्यार्पण कर शाल ओढाकर सम्मानित किया। समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश ने कहा कि आपातकाल देश का काला अध्याय है जब तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपनी कुर्सी बचाने के लिए विपक्षी राजनैतिक दलो के नेताओ, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओ को जेलो मे ठूस दिया था, मीडिया को प्रतिबन्धित कर दिया गया था। देश के संविधान को समाप्त कर दिया था। संघ तथा राजनैतिक विरोधी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने देश भर मे इसका विरोध किया तथा सत्याग्रह कर गिरफ्तारी दी। सरकारी मशीनरी ने सत्ता के इशारे पर राजनैतिक बन्दियो को घोर यातनाएं दी। लोकतंत्र सेनानियो के त्याग, कुर्बानियो को कभी नही भुलाया जा सकता जिनके संघर्ष के बलबूते देश से आपातकाल का काला शाया समाप्त हुआ। लोकतंत्र सेनानी सच्चे सम्मान के पात्र हैं।समारोह की अध्यक्षता लोकतंत्र सेनानी तथा संघ के पूर्व विभाग प्रचारक रामानन्द त्यागी ने की तथा संचालन भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राजेश शर्मा ने किया। समरोह मे भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश तोमर, विधायक विजय पाल सिंह आढती, गढ़मुकतेशवर विधायक हरेन्द्र तेवतिया, जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, पूर्व विधायक गढ़मुकतेशवर डाoकमल मलिक, पूर्व विधायक बिजेंद्र कुमार नक्शे वाले, सांसद प्रतिनिधि विनोद गुप्ता, जिला महामंत्री मोहन सिंह, पुनीत गोयल, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष मालती भारती, पूर्व जिला अध्यक्ष सजंय त्यागी, सतीश प्रधान, मनोज बाल्मीकि, प्रवीण सेठी, शयामेदर त्यागी,राजीव शर्मा सहित अनेक भाजपाई उपस्थित थे।

CONTACT FOR CRASH COURSE: 7351945695








  • Related Posts

    प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना के यूपीएसआईडी में रविवार को प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। मामले की…

    Read more

    हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित वेज ग्रील रेस्टोरेंट में रविवार की शाम अचानक आग लग गई। आग लगने से हाहाकार मच…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

    प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

    हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

    हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

    पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा

    पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा

    मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से 636 नागरिक हुए लाभान्वित

    मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से 636 नागरिक हुए लाभान्वित

    घुड़चढ़ी में डांस कर रही महिलाओं के साथ अभद्रता

    घुड़चढ़ी में डांस कर रही महिलाओं के साथ अभद्रता

    डीआईओएस के आदेश के बाद भी नहीं खुला विद्यालय, अब लटकी कार्रवाई की तलवार

    डीआईओएस के आदेश के बाद भी नहीं खुला विद्यालय, अब लटकी कार्रवाई की तलवार
    error: Content is protected !!