
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पिलखुवा के कांवी निवासी दुष्यंत कोरी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अ.भा. कोरी-कोली समाज उ.प्र. के नेतृत्व में कोरी समाज के लोगों ने दिल्ली रोड़ पर हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के सामने स्थित चौक का नाम सन् 1857 की अमर शहीद विरांगना झलकारी बाई के नाम पर रखने व विरांगना झलकारी बाई जी प्रतिमा लगाने के लिए जिलाधिकारी के नाम संबोधित एक मांग पत्र अपर जिलाधिकारी संदीप सिंह को सौंपा। अपर जिलाधिकारी महोदय ने इस पर संज्ञान लेकर शीघ्र ही अग्रीम कार्यवाही का आश्वासन दिया।
इस अवसर गौरव कोरी जिला अध्यक्ष अ.भा. कोरी-कोली समाज हापुड़ , राजेन्द्र कोरी, डॉ. ओमप्रकाश कोरी, सलेक चन्द कोरी, प्रधान हेम सिंह कोरी, प्रधान राम अवतार कोरी, राहुल कोरी, कैलाश कोरी आदि लोग उपस्थित रहे।
जुगल बैकरी से खरीदें बेकरी बिस्कुट, केक, पेस्ट्री, मिल्क ब्रेड, बर्गर, कुलचे आदि: 9897892601























