हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष संगीता मित्तल एवं महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष दीपा अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को दिया। दिल्ली स्थित एक होटल में अनीता चौधरी के साथ हुई घटना के विरोध में यह ज्ञापन एडीएम हापुड़ को सौंपा गया जिसमें मांग की गई कि साड़ी को राष्ट्रीय परिधान घोषित किया जाए एवं अनीता चौधरी के साथ दुर्व्यवहार करने वाले होटल पर दंडात्मक कार्यवाही की जाए, भविष्य में जहां कहीं भी भारतीय परिधान साड़ी को पहने हुए महिला के साथ दुर्व्यवहार हो वहां उस स्थान एवं संबंधित व्यक्ति के खिलाफ भी कठोर कार्यवाही की जाए। इस दौरान महिला मोर्चा की क्षेत्रीय, जिला एवं नगर इकाई की महिलाएं उपस्थित रहीं। अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ से हिमानी गुप्ता, छवि दीक्षित, यशोदा शर्मा, आशी सोमानी, स्वाति रस्तोगी, सुषमा गुप्ता, आशुतोष रस्तोगी, राजेंद्र गुर्जर, राकेश, अभिषेक गुप्ता एवं सारंग अग्रवाल उपस्थित रहे।




























