
चोरी हुए पिकअप को बरामद कराने की मांग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मजीदपुरा निवासी राशिद पुत्र फैमुद्दीन ने पुलिस की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े किए हैं जिन्होंने एक बार फिर चोरी हुई बोलेरो पिकअप को बरामद करने की मांग की है। उन्होंने बुधवार को हापुड़ के पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर चोरी हुए वाहन को बरामद करने की मांग की है। एसपी ने पीड़ित राशिद को मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
राशिद ने बताया कि उनका पिकअप हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के जैन कन्या इंटर कॉलेज से 1 अप्रैल को चोरी हुआ था। मामले में पुलिस ने एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया था लेकिन वाहन अभी तक उन्हें नहीं मिला है। पीड़ित ने मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की। एसपी ने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
D’Pizza शॉप: हर शुक्रवार एक पिज़्ज़ा के साथ एक पिज्जा FREE: 8171178264
























