👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के तरसराय में स्थित रामनिवास स्मारक बालिका इंटर कॉलेज की प्रबंधक समिति और समिति प्रबंधक कारिणी के चुनाव के दौरान रविवार को जमकर हंगामा हुआ। एक गुट ने दूसरे पक्ष पर फर्जी मतदान का आरोप लगाया। सोमवार को एक पक्ष ने जिला विद्यालय निरीक्षक से मुलाकात की और कहा कि रामनिवास स्कूल में पुन: मतदान कराए जाए और हुए मतदान की जांच हो। साथ ही दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।
बता दें कि रविवार को चुनाव के दौरान दो गुटों में जमकर हंगामा हुआ जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह मामला शांत कराया। इस दौरान एसडीएम ने बैलेट पेपर, सीसीटीवी फुटेज को सील करा दिया। साथ ही पुलिस ने कड़ा पहरा दिया।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010





























