
डीआईओएस को समस्याओं का ज्ञापन सौंप कर की कार्रवाई की मांग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ हापुड़ द्वारा माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत लिपिक, कर्मचारियों की सामूहिक समस्याओ के निस्तारण हेतु जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र लिखकर दो दिवस का समय दिया गया है। चेतावनी दी कि अगर दो दिवस में समस्याओ का निराकरण नही होता है तो 25 सितम्बर 2026 से दोपहर 2 बजे से साय 5 बजे तक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर अनिश्चित्कालीन धरने का आयोजन किया जाएगा। संगठन का कहना है कि मुख्य समस्या एक विद्यालय के प्रबंधक द्वारा कार्यरत लिपिक एवं कर्मचारियों का लगातार शोषण किया जा रहा है। इसलिए विद्यालय की प्रबंध समिति भंग कर विद्यालय में एकल संचालन व्यवस्था लागू की जाए।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069



















