हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ से प्रयागराज तक बन रहे गंगा एक्सप्रेसवे के दोनों ओर औद्योगिक गलियारे के लिए भूमि अधिग्रहण की जा रही है जिसे लेकर गढ़मुक्तेश्वर तहसील प्रशासन ने बैनामों की प्रक्रिया शुरू की। बताया जा रहा है कि अभी तक चार बैनामें हो चुके हैं। ज्ञात हो कि एक्सप्रेस वे के किनारे बहादुरगढ़ क्षेत्र में औद्योगिक गलियारे की स्थापना होनी है जिसे लेकर यूपीडा द्वारा 125 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की गई है जिसे लेकर बैनामे कराए जा रहे हैं। फिलहाल चार बैनामे हो चुके हैं। एसडीएम ने बताया कि करीब दो सौ बैनामे अभी किए जाने हैं। किसानों को 50 लाख रुपए प्रति हेक्टेयर के अनुसार मुआवजा मिल रहा है। बैनामे में एक गाटे में आने वाले सह खातेदारों का बैनामा एक साथ किया जा रहा है। औद्योगिक गलियारा फिलहाल भैना सदरपुर, बहापुर ठेरा और चुचावली की मढ़ेया में बनेगा।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010
























