हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित सीएचसी में मरीजों को प्राइवेट अस्पताल रेफर करने वाले चिकित्सक की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. डीएम ने चिकित्सक का वेतन रोकने के साथ-साथ बर्खास्त करने की संस्तुति की है. डीएम का कहना है कि सिर्फ तबादला ही काफी नहीं है. कठोर कार्रवाई की जरूरत है जिसके चलते डीएम ने यह कदम उठाया.
बता दें कि डॉ वकार गढ़ रोड स्थित सीएचसी में तैनात हैं जिनपर कुछ मरीजों को बुलंदशहर रोड स्थित चौहान क्लीनिक भेजने का आरोप है. हालांकि डॉ वकार ने खुद पर लगे आरोपों को निराधार बताया है.
मामला संज्ञान में आने पर सीएमओ ने डॉ वकार का तबादला कर दिया जिसपर डीएम ने नाराजगी जताते हुए कड़ा रुख अपनाया और वेतन काटकर बर्खास्त करने के आदेश दिए हैं.
सभी दवाइयों पर 20% की छूट : 7817982711


























