👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना हापुड़ देहात के अंतर्गत वैशाली कालोनी के एक व्यक्ति को जान से मारने की धमकी मोबाइल पर दी गई है। पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
पुलिस ने बताया कि वैशाली कालोनी के मुकेश शर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि उसके मोबाइल पर एक अन्य मोबाइल से जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने आरोपी सत्यप्रकाश के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी फरार है।





























