
हापुड़ में मौत का सफर, यातायात पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में मौत का सफर जारी है। यातायात पुलिस की कार्यशैली में लापरवाही के कारण इस तरह के वाहन नियम विरुद्ध सड़कों पर दौड़ रहे हैं जिसकी वजह से लोगों की जान पर बन आई है। स्थानीय लोगों, राहगीरों ने मामले में अवैध रूप से चलने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
आपको बता दें कि हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित देवनंदिनी फ्लाईओवर की इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि पैसेंजर ई-रिक्शा का कमर्शियल इस्तेमाल किया जा रहा है। इतना ही नहीं एक युवक तो ई रिक्शा की छत पर बैठा है और एक साइड में लटका हुआ है। दोनों की जान जोखिम में है। उसके बावजूद भी सड़क पर ई-रिक्शा दौड़ रही है जो कभी भी हादसे का कारण बन सकती है और इस हादसे में और लोग भी चपेट में आ सकते हैं। यातायात पुलिस वैसे तो वाहनों के कागज चेक करती है लेकिन इस तरह के परिवहन पर शिकंजा कसने में नाकाम साबित होती है।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com























