👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में ऑटो चालक यात्रियों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। लापरवाही के चलते किसी यात्री की जान भी जा सकती है। इस तरह यात्रा करना जानलेवा साबित हो सकता है। मामला हापुड़ के ततारपुर चौकी के पास का है जहां यात्री ऑटो के पीछे लटककर यात्रा करता हुआ नजर आया। यह वीडियो कैमरे में कैद हो गई जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि यह तस्वीर रात की है। जब एक यात्री ऑटो के पीछे लटककर यात्रा कर रहा है। इस तरह यात्रा करना जानलेवा साबित हो सकता है। ऑटो कई चेक पोस्ट से होकर गुजरा।






















